संयुक्त राष्ट्र संघ की विशिष्ट अभिकरण व संगठन
संयुक्त राष्ट्र संघ खाद्य एवं कृषि संगठन (FAO - Food and Agriculture) – इस संगठन की स्थापना 16 अक्टूबर 1945 ईस्वी को किया गया। इसका मुख्यालय रोम (इटली) में है। इस संगठन का उद्देश्य विश्व में कृषि एवं पोषण स्तर में सुधार लाकर जीवन स्तर स्तर को बढ़ाना है।अंतर्राष्ट्रीय कृषि विकास कोष (IFAD - International Fund for Agricultural Development)
इस संगठन की स्थापना दिसंबर 1977 ईस्वी को की गई। इसका मुख्यालय रोम इटली में है। इस संगठन का उद्देश्य विकासशील देशों में निम्न वर्गों को उन्नत खाद उत्पादन तथा पोषाहार के साधन जुटाने में मदद करना है।
अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF - International Monetary Fund) – इस संगठन की स्थापना 7 जुलाई 1944 ईस्वी को किया गया इस संगठन का मुख्यालय वाशिंगटन डीसी (USA) में है। इसका मुख्य उद्देश्य विभिन्न राष्ट्रों के मध्य मौद्रिक सहयोग तथा व्यापार का संतुलित विकास करना है।
विश्व व्यापार संगठन (WTO - World Trade Organization) – एक संगठन की स्थापना 1 जनवरी 1995 ईस्वी को किया गया इस संगठन का मुख्यालय जेनेवा (स्विजरलैंड) में है। इसका उद्देश्य अंतर्राष्ट्रीय व्यापार प्रणाली के लिए संस्थागत तथा कानूनी आधार उपलब्ध कराना एवं विवादों को सुलझाना है।
विश्व बैंक (World Bank) – विश्व बैंक की स्थापना जुलाई 1945 ईस्वी को की गई। इसका मुख्यालय वाशिंगटन डीसी (USA) मैं है इस संगठन का मुख्य उद्देश्य उत्पादन एवं विकास हेतु अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पूंजी के विनिमय को प्रशान देना है।
विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO - World Health Organization) – विश्व स्वास्थ्य संगठन की स्थापना 22 जुलाई 1946 ईस्वी को किया गया। इसका मुख्यालय जिनेवा स्विजरलैंड में है यह विश्व के देशों के स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं पर आपसी सहयोग एवं मानक विकसित करने की संस्था है। इसका उद्देश्य संसार के लोगो के स्वास्थ्य का स्तर ऊँचा करना है।
विश्व मौसम विज्ञान संगठन (WMO - World Meteorological Organization) – इस संगठन की स्थापना 23 march 1950 ईस्वी में की गई इसका मुख्यालय जिनेवा स्विजरलैंड में है। इसका मुख्य उद्देश्य मौसम विज्ञान के क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय सहयोग को बढ़ावा देना, प्राकृतिक आपदाओं को कम करने में मौसम विज्ञान का प्रयोग तथा मौसम विज्ञान के क्षेत्र में शोध एवं प्रशिक्षण को प्रोत्साहन देना है।
यूनेस्को (UNESCO) – इसका पूरा नाम संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक संगठन (United Nations Educational Scientific and Cultural Organization) है। इस संगठन की स्थापना 16 नवंबर 1945 ईस्वी को की गई इसका मुख्यालय पेरिस (फ्रांस) में है इस संगठन का कार्य शिक्षा, प्रकृति तथा समाज विज्ञान, संस्कृति तथा संचार के माध्यम से अंतराष्ट्रीय शांति को बढ़ावा देना है।
अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन ( ILO - International Labour Organization) – इस संगठन की स्थापना 11 अप्रैल 1919 को की गई इसका मुख्यालय जिनेवा स्विजरलैंड इसका मुख्यालय जिनेवा स्विजरलैंड में है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मज़दूरों के अधिकारों के लिए अंतरराष्ट्रीय श्रमिक संगठन (आईएलओ) का गठन किया गया। इसका मुख्य उद्देश्य अंतरराष्ट्रीय स्तर पर श्रमिकों के जीवन स्तर में सुधार लाने का प्रयास करना है। 1969 में इसे विश्व शांति के लिए नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी उच्चायुक्त (UNHCR - United Nations High Commissioner for Refugees) – इस संगठन का स्थापना 14 दिसंबर 1950 ईस्वी में किया गया इसका मुख्यालय जिनेवा (स्विजरलैंड) में है। इसका उद्देश्य शरणार्थियों की समस्याओं के प्रति आपात राहत पुनर्वास सहायता, सुरक्षा तथा स्थायी निदान उपलब्ध कराना है।
सार्वभौम डाक संघ (UNP - Universal Postal Union) इस संगठन की स्थापना 9 अक्टूबर 1874 ईस्वी को हुई। इसका मुख्यालय बर्न (स्विजरलैंड) में है। इस संगठन का उद्देश्य विश्व भर में डाक सेवाओं के क्षेत्र में अंतर्राष्ट्रीय सहयोग स्थापित करना है।
संयुक्त राष्ट्री पर्यावरण कार्यक्रम (UNEP - United Nations Environment Programme) – इस संगठन की स्थापना 5 जून 1972 ईस्वी को की गई इसका मुख्यालय नैरोबी (केन्या) में है। किसका कार्य विश्व स्तर पर पर्यावरण की सुरक्षा तथा संरक्षण को प्रोत्साहित करना है।
संयुक्त राष्ट्र औद्योगिक विकास संगठन ( UNIDO - United Nations Industrial Development Organization) – इस संगठन की स्थापना नवंबर 1966 में की गई इसका मुख्यालय वियेना (ऑस्ट्रिया) में है। इस संगठन का कार्य भी तो बड़े में लोगों की समृद्धि आर्थिक मजबूती तथा जीवन स्तर में सुधार लाने के लिए औद्योगिक आधार तैयार करना है।
अंतरराष्ट्रीय दूरसंचार संघ (ITU - International Telecommunication Union) – इस संगठन की स्थापना 17 मई 1865 को हुई। इसका मुख्यालय जिनेवा स्विजरलैंड में है। यह अन्तर्राष्ट्रीय रेडियो और दूरसंचार को नियमित और मानकीकृत करने हेतु स्थापित हुई थी।
व्यापक परमाणु परीक्षण प्रतिबंध संधि (CTBT - Comprehensive Nuclear-Test-Ban Treaty) – एक संगठन की स्थापना 19 नवंबर 1996 ईस्वी को हुई इसका मुख्यालय वियेना (ऑस्ट्रिया) में है। यह संधि 24 सितंबर 1996 को अस्तित्व में आयी। उस समय इस पर 71 देशों ने हस्ताक्षर किया था परंतु अब तक इस पर 178 देशों ने हस्ताक्षर कर दिए हैं। भारत और पाकिस्तान ने सीटीबीटी पर अब तक हस्ताक्षर नहीं किया है। इसके तहत परमाणु परीक्षणों को प्रतिबंधित करने के साथ यह प्रावधान भी किया गया है कि सदस्य देश अपने नियंत्रण में आने वाले क्षेत्रें में भी परमाणु परीक्षण को नियंत्रित करेंगे।
विश्व पर्यटन संगठन (WTO - World Tourism Organization) – इस संगठन की स्थापना 1975 में की गई इसका मुख्यालय मेड्रिड (स्पेन) में है। इसका उद्देश्य विश्व पर्यटन को बढ़ावा देखकर रोजगार के अवसरों को बढ़ाना है।
विश्व बौद्धिक संपदा संगठन (WIPO - World Intellectual Property Organization) – इस संगठन की स्थापना 14 जुलाई 1967 ईस्वी को की गई इसका मुख्यालय जिनेवा स्विजरलैंड में है। इसका उद्देश्य बौद्धिक संपदा के लिए सम्मान बढ़ाना तथा बौद्धिक संपदा को संरक्षण देना है।
अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा अभिकरण (IAEA - International Atomic Energy Agency) – संगठन की स्थापना 29 जुलाई 1957 को की गई इसका मुख्यालय वियेना ऑस्ट्रिया में है। इस संगठन का उद्देश्य परमाणु ऊर्जा के शांतिपूर्ण उपयोग को विश्व भर में प्रोत्साहन देना है।
अंतर्राष्ट्रीय नागरिक उड्डयन संगठन (ICAO - International Civil Aviation Organization) – इस संगठन की स्थापना 4 अप्रैल 1947 ईस्वी को की गई। इसका मुख्यालय मॉन्ट्रियल (कनाडा) में है। इस संगठन का कार्य अंतर्राष्ट्रीय नागरिक उड्डयन के मापदंड व नियमों को निश्चित करना तथा नागरिक उड्डयन की समस्याओं का अध्ययन करना वह उसका निदान प्रस्तुत करना है।
रासायनिक हथियार निषेध संगठन (OPCW - Organisation for the Prohibition of Chemical Weapons) – इस संगठन की स्थापना 29 अप्रैल 1997 ईस्वी को की गई इसका मुख्यालय द हेग, नीदरलैंड (The Hague, Netherlands) में है। इस संगठन का कार्य दुनिया भर में रासायनिक हथियारों को नष्ट करना और उनकी रोकथाम के लिए काम करना है। वर्तमान में यह संस्था सीरिया में हथियारों को ख़त्म किए जाने का काम देख रही है। नोबेल शांति पुरस्कार समिति ने 2013 का शांति पुरस्कार इस संस्था को दिया है।
अंतर्राष्ट्रीय सामुद्रिक संगठन (IMO - International Maritime Organization) – इस संगठन की स्थापना 1959 में की गई। इसका मुख्यालय लंदन ब्रिटेन में है। इस संगठन का कार्य नौ-परिवहन के क्षेत्र में सुरक्षा नियमों का निर्धारण तथा अंतर्राष्ट्रीय सहयोग में वृद्धि करना है।
संयुक्त राष्ट्र संघ (United Nations)
महासभा (General Assembly)
सुरक्षा परिषद (Security Council)
आर्थिक एवं सामाजिक परिषद (Economic and Social Council)
न्यासी परिषद (Trusteeship Council)
अंतरराष्ट्रीय न्यायालय (International Court of Justice)
संयुक्त राष्ट्र सचिवालय (United Nations Secretariat)